Wed. Apr 30th, 2025

व्यापार मंडल : सर्वसम्मति से नहीं बन पाई सहमति, नामांकन आज से

उत्तरकाशी। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी चयन पर सहमति नहीं बन पाई जिसके बाद चुनाव का निर्णय लिया गया है। नगर व्यापार मंडल के लिए सोमवार आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो मंगलवार शाम पांच बजे तक रहेगी। रविवार को नगर व्यापार मंडल की बैठक में बताया गया कि नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर नौ, महामंत्री पर आठ और कोषाध्यक्ष पद पर पांच लोगों ने दावेदारी की है। जिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी ने कहा कि सोमवार सुबह 10 बजे से मंगलवार शाम 5 बजे तक अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराना होगा जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3500, महामंत्री 2500 व कोषाध्यक्ष के लिए 1500 रुपये नामांकन शुल्क तय किया गया है। बैठक में विष्णुपाल रावत, रमेश चौहान, मनमोहन थलवाल, जसवीर असवाल, संजीव उप्पल, अजय प्रकाश बडोला, मान सिंह गुसाईं, आशुतोष बधानी, राजेंद्र पोखरियाल, विरेंद्र बत्रा, प्रकाश रावत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *