Wed. Apr 30th, 2025

केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेल मंत्री से मांगी काठगोदाम से अमृतसर तक ट्रेन

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम से अमृतसर तक ट्रेन संचालन किया जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। राज्य के ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में विश्व विख्यात नानकमत्ता गुरूद्वारा साहिब स्थित है। वहां पर पूरे वर्षभर देश-विदेश के सैलानियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। वर्तमान में जनपद नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर के आसपास अधिक संख्या में सिख समुदाय के लोग निवास करते हैं। सिख समुदायों का जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं प्रदेश के पूरे तराई क्षेत्र के लोगों का काठगोदाम से अमृतसर निरंतर आना-जाना लगा रहता है। हल्द्वानी-काठगोदाम से अमृतसर के लिए रेल सेवा न होने के कारण इन लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काठगोदाम से अमृतसर ट्रेन चलाने के लिए बार-बार अनुरोध किया जा रहा है। रेल मंत्री ने जल्द काठगोदाम से अमृतसर के लिए नई ट्रेन के संचालन का भरोसा दिलाया है।I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *