Mon. Jul 6th, 2026

आरसीएचओ ने किया दांता सीएचसी का निरीक्षण

सीकर | जिला प्रजनन व शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गढवाल ने मंगलवार को दांता व रामगढ़ सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई को पुख्ता रखने तथा दवाइयों की उपलब्धता के निर्देश दिए। साथ ही जांच उपकरणों की स्थिति का जायजा लेते हुए अस्पतालों में की जा रही जांच की स्थिति की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *