Tue. Apr 29th, 2025

केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

अल्मोड़ा। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को ब्लॉक हवालबाग के ग्राम पंचायत सैनार में पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई। यहां किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, ग्राम प्रधान अर्जुन बिष्ट, पूर्व मंडल महामंत्री मदन बिष्ट, दीप बिष्ट, ग्राम प्रधान विनोद कनवाल, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष लीला बोरा, जगदीश नगर कोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *