Sun. Jul 5th, 2026

सीएम सुक्खू आज ठियोग का करेंगे दौरा, आपदा प्रभावितों को राहत राशि के बांटेंगे चेक

ठियोग। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को ठियोग में आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि के चेक बाटेंगे। ठियोग के आलू मैदान में कार्यक्रम होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पराला में बने फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

स्थानीय विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने सोमवार को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीएम ज्योति राणा, एसडीएम ठियोग, तहसीलदार सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *