अनिरुद्ध मिस्टर और अंबिका मिस विरासत चुने गए
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में चल रहे दो दिवसीय विरासत फेस्ट की मॉडलिंग प्रतियोगिता में अनिरुद्ध पुरोहित मिस्टर विरासत व अंबिका रावत मिस विरासत चुनी गई। रविवार देर रात फेस्ट का डीजे डांस के साथ समापन हुआ। गढ़वाल विवि के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के छात्रों ने विरासत फेस्ट का आयोजन किया। फोटो प्रतियोगिता में तमन्ना सिंह पहले व अभिनव डोभाल दूसरे स्थान पर हे। शार्ट फिल्म प्रतियोगिता में अभिनव डोभाल प्रथम व अजय भूषण द्वितीय रहे। रील्स प्रतियोगिता में निकिता ने पहला व सिया सेमवाल ने दूसरा स्थान कब्जाया। रंगोली में बिलाल अहमद प्रथम व प्रांची कंडवाल द्वितीय रहीं। क्विज में सुरभि विजेता चुनी गई। रैंप गायन में आर्यन लाल तिवारी पहले व अरुण कुमार दूसरे स्थान हासिल करने में सफल रहे। कविता में अभिषेक राठौर प्रथम व मृत्युंजय त्रिपाठी द्वितीय रहे। मॉडलिंग प्रतियोगिता में मिस्टर पर्सनालिटी आदित्य भाटिया व मिस पर्सनालिटी शिक्षा सजवाण चुनी गई। इस दौरान कार्यक्रम में आयोजन टीम हेड सौरभ रावत, छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल, उपाध्यक्ष रुपेश नेगी, रोबिन असवाल, विरेंद्र बिष्ट, पुनीत अग्रवाल, महिपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।