Sat. Nov 21st, 2026

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख हुई घोषित, बच्चों की बढ़ी टेंशन; यहां देखें डेटशीट

रामनगर। उत्तराखंड के छात्रों की टेंशन अब बढ़ने वाली है। अब परीक्षा की तारीखों का एलान हो गया है। वर्ष 2024 में होने वाली उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक होंगी।

प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के मध्य संपन्न होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून में सभापति सीमा जौनसारी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। 27 फरवरी को इंटरमीडिएट हिंदी विषय तो हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत विषय के साथ परीक्षा शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *