Sat. Jun 14th, 2025

सीकर में सुबह छाया कोहरा, विजिबिलिटी 25 मीटर:2 से 3 दिन चलेगी शीतलहर, तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट

सीकर में आज लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। इस कोहरे के चलते विजिबिलिटी करीब 25 मीटर तक रही। वही आज रात के तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सीकर में रात का तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

बात करें यदि आज के तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी जिले के ज्यादातर इलाकों में दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया था।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राई रहने वाला है। 5 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट है। ऐसे में सुबह और रात के समय सीकर में भी कोहरा छा सकता है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में बारिश की गतिविधि हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी। फिलहाल ड्राई मौसम के बीच तापमान में उतार – चढ़ाव जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed