Mon. Jun 16th, 2025

ट्यूलिप, लिलियम और विगोनिया के फूलों से चौबटिया उद्यान की सुंदरता में लगेंगे चार चांद

रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध चौबटिया उद्यान अब सेब के साथ ही ट्यूलिप, लिलियम और विगोनिया के फूलों की खुशबू से महकेगा। इन फूलों के बहुरंगों से उद्यान की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। इसकी कवायद शुरू हुई है। फूलों का यह बाग विकसित किया जा रहा है जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा और यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। रानीखेत का चौबटिया उद्यान सेब उत्पादन और इसकी विभिन्न प्रजातियां विकसित करने के लिए प्रसिद्ध है। अब यहां देशी और विदेशी फूलों की खुशबू भी महकेगी। उद्यान के एक हिस्से में पुष्प वाटिका स्थापित होगी। इसमें खिले ट्यूलिप, लिलियम और विगोनिया फूलों का दीदार कर पर्यटक इनकी सुंदरता का आनंद लेंगे। वाटिका में इन पुष्पों के पांच हजार से अधिक बल्ब लगाए जाएंगे। उद्यान अधिकारियों के मुताबिक पर्यटक इस पुष्प वाटिका की तरफ आकर्षित होंगे और इससे स्थानीय पर्यटन को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed