Thu. Sep 3rd, 2026

प्रशिक्षित बेरोजगारों को बिना गारंटी तीन लाख मिलेगा ऋण

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रतिभागियों को टेलरिंग व्यवसाय का प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह कन्याल ने प्रतिभागियों का स्वागत कर उन्हें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी। कहा कि यह योजना स्वरोजगार करने वालों के लिए कारगर साबित होगी। बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा। इस योजना के प्रशिक्षितों को स्वरोजगार के लिए तीन लाख रुपये का लोन बिना गारंटी के मिलेगा। करीब 15 हजार रुपये तक का टूलकिट, स्किल ट्रेनिंग और छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। वहां शांति मेहरा, विजय नेगी, मोहन जोशी, आशीष कुमार, ईशा थपलियाल, भावना वर्मा, गिरीश जोशी, पीसी जोशी, दीपा खर्कवाल, पूजा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed