Mon. Jun 16th, 2025

प्रकाश बने उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्टिीरियल के जिलाध्यक्ष

चंपावत। वन पंचायत हॉल में उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के द्विवार्षिक जिला अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रकाश मेहरा को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष चुना गया। वन पंचायत सभागार में कर्मियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए समाधान के लिए एकजुटता का आह्वान किया। सर्वसम्मति से प्रकाश को जिलाध्यक्ष, अजय प्रकाश आर्या को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आनंद गिरी को मंत्री, सुमित गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, नंदन गिरी को संगठन मंत्री और सुनीता भट्ट को संयुक्त मंत्री चुना गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुंदर सिंह बिष्ट को संरक्षक मनोनीत किया गया। चुनाव राजेंद्र भट्ट और महामंत्री जीवन ओली की देखरेख में हुए। वहां प्रांतीय अध्यक्ष वन बीट संघ हर्षवर्धन सिंह गडिय़ा, भूपाल सिंह रावत, हरीश चंद्र जोशी, रेवाधर जोशी, मोहन चंद्र, वेद प्रकाश, गोविंद सिंह, नंद किशोर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *