Sun. Nov 22nd, 2026

नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल

काशीपुर से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार की खाई में गिरने की आवाज पर पॉलीटेक्निक छात्रावास में रह रहे छात्रों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और स्वयं भी मौके पर पहुंचे। घटना में चार लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि एक पर्यटक के सिर पर दो टांके आए। तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए है जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों को खाई से बाहर निकलने छात्र सरफराज, गोपाल मेहरा, नंदन सिंह रावत, गोपाल सिंह, निवर्तमान सभासद भगवत सिंह रावत भी शामिल रहे। कोतवाली पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि एक पर्यटक के सिर पर दो टांके आए। तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए है जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों को खाई से बाहर निकलने छात्र सरफराज, गोपाल मेहरा, नंदन सिंह रावत, गोपाल सिंह, निवर्तमान सभासद भगवत सिंह रावत भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *