Sat. Sep 5th, 2026

दो की हालत अभी नाजुक, तीन को मिली एम्स से छुट्टी

राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र के चीला रेंज में हुई सड़क दुर्घटना के दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। तीन को एम्स से छुट्टी मिल गई है। यहां पांच घायलों को भर्ती किया गया था। चीला मार्ग पर सोमवार को ट्रायल के दौरान वन अधिकारियों को लेकर जा रही एक इलेक्टि्रक इंटरसेप्टर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच घायलों को इलाज के लिए एम्स की ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में अंकुश की स्थिति गम्भीर बनी हुई है, जिसे ट्रॉमा इमरजेंसी के रेड एरिया में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कर रहे ट्रॉमा विभाग के सर्जन डॉ. नीरज कुमार के अनुसार अंकुश की छाती, पेट और रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोटें आई हैं। ट्रॉमा चिकित्सकों के अनुसार दूसरा घायल राकेश नौटियाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। राकेश के दोनों पैर में फ्रेक्चर हैं। छाती और चेहरे पर भी गहरी चोटें आई हैं। दुर्घटना के अन्य तीन घायल अमित सेमवाल, अश्विन बीजू और हिमांशु की हालत सामान्य होने पर उन्हें देर शाम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

दुर्घटना में मृतकों का पोस्टमार्टम विशेष परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार रात से ही शुरू कर दिया गया था। सोमवार रात को मृतक डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी और सैफ अली खान का पोस्टमार्टम किया गया। जबकि मंगलवार को शैलेश घिल्डियाल और कुलराज का पीएम किया गया। इस दौरान मृतकों के परिजन यहां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed