Mon. Nov 23rd, 2026

नैनीताल में धूप खिलने से राहत

नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार शाम सवा सात बजे बारिश और ओलावृष्टि के बाद बुधवार को चटक धूप खिली रही। मौसम साफ रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। बुधवार सुबह नैनीताल में कड़ाके की ठंड रही। हालांकि सुबह 10 बजे बाद धूप खिलने से नगर व आसपास का मौसम सामान्य हो गया। चटक धूप खिलने पर स्थानीय और पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *