Sun. Sep 6th, 2026

रन फाॅर यूनिटी में अजय और हर्षवर्धन ने मारी बाजी

दिनेशपुर। भाजयुमो की ओर से स्वामी विवेकानद की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में अजय और जूनियर वर्ग में हर्षवर्धन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को यूपी और उत्तराखण्ड के 72 प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लिया। 10 किमी दौड़ को खुदीराम बोस स्टेडियम से विधायक अरविंद पांडेय और निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की बात कही। सीनियर वर्ग में विशाल ठाकुर द्वितीय व अनिल सिंह ने तृतीय स्थान पाया। वहीं जूनियर वर्ग में देव कुमार द्वितीय और सूजन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को नगद राशि से सम्मानित किया गया। वहां रवि सरकार, हिमांशु सरकार, अनादी मंडल, प्रसन्नजीत शाह, मनोज राय, विक्रम सरकार, रोहित मंडल, विक्की राय, सुब्रत तरफदार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed