Mon. May 11th, 2026

कलेक्ट्रेट से निकाली बाइक रैली, सीईओ बोले- सड़क हादसे रोकने की होगी कोशिश

सीकर 15 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा महीना मनाया जा रहा है। सीकर कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक रैली निकालकर इसकी शुरूआत की गई। रैली को जिला परिषद सीईओ राकेश कुमार गढ़वाल, एडिशनल एसपी रामचंद्र मूंड सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली में सीकर पुलिस की स्पेरो टीम की महिला सुरक्षाकर्मी, ट्रैफिक पुलिस के जवान और आमजन शामिल रहे। जिला परिषद सीईओ राकेश कुमार गढ़वाल ने बताया कि बाइक रैली के जरिए आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि सीकर जिले में सड़क हादसे न हो।

सीकर जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने कहा कि परिवहन, यातायात एवं अन्य विभागों के समन्वय में इस महीने में सड़क सुरक्षा को लेकर कई कार्यक्रम किए जाएंगे। हमारा प्रयास है कि सड़क हादसों में कमी ला सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *