Sat. Sep 5th, 2026

जिला स्तरीय एथलेक्टिस प्रशिक्षण का समापन

टनकपुर (चंपावत)। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के बालकों का जिला स्तरीय एथलेटिक्स विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में अंडर-16 और 19 आयु वर्ग के विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह बोरा युवाओं को पैदल चाल, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि जिल पंचायत सदस्य किरन देवी और विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला क्रिकेट एसोसिएशन चंपावत लक्ष्मण सिंह पाटनी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि इस तरह की खेल प्रशिक्षण युवाओं को खेल की बारीकियां सिखाने के लिए समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर ललित मोहन कुंवर, चंद्रशेखर ओली, रचित वल्दिया, हीरा गिरी, दीपक कुमार, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed