Sat. Nov 21st, 2026

उत्तराखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; जम गए हैं झरने

देहरादून। उत्तराखंड में भीषण सर्दी से मैदानी जिले बेहाल हैं। घने कोहरे के कारण धूप के दर्शन नहीं हो रहे। इससे शुक्रवार को तापमान ने गोता लगा दिया। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दून में दिनभर धुंध और कोहरे की चादर बिछी रही, जिससे अधिकतम तापमान में 24 घंटे में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। अगले दो दिन दून में कोहरे की मार जारी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *