Tue. Sep 8th, 2026

उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी; इस दिन बदलेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र कोहरे की मार से बेहाल हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 25 जनवरी तक उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed