Fri. May 2nd, 2025

दो पुलिस अधिकारियों को मिला राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

चंपावत। जिले के दो पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। सीओ विपिन पंत को सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक और अपर उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह को सराहनीय सेवा पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया जाएगा। एसपी अजय गणपति ने दोनों पुलिस अधिकारियों को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *