Wed. Jun 3rd, 2026

भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया, हरमनप्रीत, अभिषेक और सुमित ने किए गोल

भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए मेजबान टीम को 3-0 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत (दूसरा मिनट), अभिषेक (13वां मिनट) और सुमित (30वां मिनट) ने गोल किए। भारत ने आक्रामक शुरुआत की थी और जल्द ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। इस पर हरमनप्रीत ने ताकतवर ड्रैगफि्लक से गोल कर दिया।  पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले अभिषेक ने गोलकीपर को छकाते हुए बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका टीम ने कई हमले बोले लेकिन भारतीय रक्षण मजबूत था। मध्यांतर से पहले सुमित ने 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed