Mon. May 11th, 2026

गढ़वाल और कुमाऊं आज से जुड़ेंगे हवाई मार्ग से

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित फ्लाईबिग की उड़ान आज मंगलवार से शुरू होगी। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुभारंभ करेंगे। फ्लाइट का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री इसी फ्लाइट में सवार होकर पिथौरागढ़ को रवाना होंगे। रिजनल कनेक्टिविटी के तहत फ्लाईबिग कंपनी 18 सीटर डबल इंजन विमान से देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाइट शुरू करेगी। सीएम सुबह साढे नौ बजे इस फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद यह फ्लाइट पिथौरागढ़ को रवाना होगी। पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री इसी फ्लाइट से वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून-पिथौरागढ फ्लाइट का मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा।

मंगलवार से यह फ्लाइट प्रतिदिन सुबह साढे दस बजे देहरादून से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ को रवाना होगी। सवा घंटे की फ्लाइंग के बाद यह फ्लाइट पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरेगी। करीब आधा घंटे बाद यह फ्लाइट पिथौरागढ़ से हवाई यात्रियों को लेकर वापस देहरादून एयरपोर्ट आएगी।

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाईबिग को बीते जुलाई माह से फ्लाइट शुरू करना था। लेकिन डीजीसीए से एप्रुवल न मिलने और दूसरे कारणों के चलते छह माह तक यह फ्लाइट शुरू नही की जा सकी। पिछले दिनों डीजीसीए द्वारा कई बार देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाइट का ट्रायल लिया गया। जिसके बाद इस फ्लाइट को मंजूरी दी गई।

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच आज से फ्लाइट शुरू की जा रही है। जिससे गढ़वाल कुमाऊं के बीच पर्यटन, तीर्थाटन आदि को बढ़ावा मिलेगा। वहीं आम लोगों को भी आवाजाही में आसानी होगी। – प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक, देहरादून एयरपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed