Mon. May 11th, 2026

8 दिन बाद स्कूल खुले लेकिन कम रही उपस्थिति

अल्मोड़ा। शीतावकाश के बाद बृहस्पतिवार से जिले के प्राथमिक से इंटर तक के सरकारी और निजी स्कूल खुल गए हैं। विद्यार्थियों की विद्यालय को आवाजाही शुरू होने से नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। हालांकि मौसम खराब रहने से विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। जिले में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया था। 38 दिन बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय खुले। विद्यार्थियों के विद्यालय पहुंचने के बाद कई दिनों से सुनसान पड़े स्कूलों में रौनक लौट आई। इधर, विद्यालय खुलने के बाद अब बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं ने प्रयोगात्मक परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed