Mon. May 11th, 2026

सड़क का शिलान्यास और पेयजल योजना का लोकार्पण

बाजपुर। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने विधानसभा क्षेत्रांतर्गत गांव केशोवाला में केशोवाला-बाजपुर गांव मार्ग का शिलान्यास और केशोवाला पेयजल योजना का लोकार्पण किया। विधायक ने श्री गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग की चाहरदीवारी विधायक निधि से कराने की घोषणा की। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि केशोवाला मोड़ से गांव बाजपुर रेलवे क्राॅसिंग तक 1.44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 2.6 किमी. रोड का शिलान्यास किया गया। जबकि 199.23 लाख रुपए की लागत से बनी पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया। कहा कि रेलवे क्राॅसिंग से बाजपुर गांव तक मार्ग निर्माण के लिए लोनिवि अधिकारी जल्द प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। वहां जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह, अजीतपाल सिंह, प्रधान सरबजीत कौर, नेता मंजीत सिंह राजू, जगजीत सिंह बाजवा, हेम कांडपाल, लियाकत अली, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *