मैनचेस्टर सिटी की लगातार आठवीं जीत, बर्नले को 3-1 से हराया, जूलियन अल्वारेज ने दो गोल दागे
स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज (16 और 22वां मिनट) के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में बर्नले को 3-1 से हराया। सिटी के अहम स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड लगभग दो महीने के बाद खेलने उतरे। वह चोट के चलते मैदान से दूर थे और 71वें मिनट में केविन डि ब्रून की जगह खेलने आए। ब्रून ने अल्वारेज के दूसरे गोल करने में मदद की। सिटी ने सभी टूर्नामेंट में खेलते हुए लगातार आठवीं जीत दर्ज की और साथ ही यह उसकी बर्नले के खिलाफ लगातार 13वीं जीत है।
