Mon. May 11th, 2026

खटीमा के आठ गांवों में मिलेगी शहरी सुविधाएं, नगर पालिका के विस्तार पर लगी कैबिनेट की मुहर

खटीमा के आसपस के आठ गांवों के 17 हजार 685 की आबादी को अब शहरी सुख सुविधाएं मिलेंगी। धामी कैबिनेट ने नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार पर मुहर लगा दी है। इसके तहत खटीमा नगर पालिका में ग्राम उमरूखुर्द आंशिक, ऊंचीमहुवट आंशिक, नौगवाठग्गु आंशिक, भुडाई आंशिक, भूडमहोलिया, मुंडेली, गौसीकुआं आंशिक, नदन्ना आंशिक शामिल होंगे। इस क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 863.1943 हेक्टेयर व जनसंख्या 17,685 है। यहां के निवासियों को प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़कें, साफ सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों की समुचित सुविधा मिलेगी। वहीं, चंपावत की तहसील पाटी को नगर पंचायत बनने से यहां के लोगों को भी शहरी सुख-सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed