Mon. Apr 28th, 2025

फतेहपुर सहित आसपास के इलाकों में छाए बादल:तापमान में गिरावट की संभावना, दोपहर में धूप में तेजी

सीकर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद आज सीकर में रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह के समय बादलों की आवाजाही भी रही। सीकर में आगामी 2 दिन तापमान में गिरावट की संभावना है।

बात करें यदि आज के तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह जिले में 8 बजे तक कोहरा छाया था। कोहरा साफ होने के बाद धूप में तेजी रही।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म हो चुका है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। आगामी दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद यदि कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता है तो ही मौसम में बदलाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *