Fri. May 9th, 2025

अल्मोड़ा में सुबह 10 बजे बाद छंटा कोहरा

अल्मोड़ा। नगर और आसपास के इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि दस बजे बाद कोहरा छंटा और धूप के दर्शन हुए। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3 रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह नगर के धारानौला, जाखनदेवी, सरकार की आली, एनटीडी, माल गांव सहित कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद कोहरा छंटा और धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 03 डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *