Wed. Apr 30th, 2025

सात क्लस्टर में शामिल होंगे रामनगर के 27 विद्यालय

रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश में नई शिक्षा नीति के तहत 559 उत्कृष्ट (क्लस्टर) विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। रामनगर में भी सात क्लस्टर बनाए हैं जिनमें 27 विद्यालयों को शामिल किया है। भविष्य में इन विद्यालयों को क्लस्टर में मर्ज कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया कि वे शासन के पत्र के क्रम में 559 उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की कार्रवाई करें। योजना के अनुसार रामनगर में सात विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में चयनित किया है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, बालिका इंटर कॉलेज रामनगर, राइंका करनपुर, ढिकुली, पाटकोट, मालधनचौड़, देवीपुरा है। राइंका रामनगर में राइंका गूलरघट्टी, जस्सागांजा, गौजानी, चिल्किया शामिल होंगे। अटल उत्कृष्ट बालिका इंटर कॉलेज रामनगर में राइंका क्यारी, छोई, राउमावि टेड़ा, शिवपुर बैलजुड़ी शामिल होंगे। राइंका करनपुर में राउमावि नारायणपुर, राइंका सेमलखलिया, ढेला शामिल होंगे। राइंका ढिकुली में राइंका मोहान, राउमावि चुकुम शामिल होंगे। राइंका पाटकोट में राउमावि भलौन शामिल होगा। राइंका मालधनचौड़ में जीजीआईसी मालधनचौड़, राउमावि चंद्रनगर, तुमड़िया डाम, शिवनाथपुर नई बस्ती, पटरानी शामिल होंगे। राइंका देवीपुरा में राइंका थारी को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट का कहना है कि उत्कृष्ट विद्यालयों में एकसाथ विद्यालयों को मर्ज नहीं किया जाएगा। जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होगी, उन्हें पहले मर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *