Sun. Jul 12th, 2026

कोट अमोड़ी जूनियर हाईस्कूल तक बनेगी 2.20 किमी लंबी सड़क

चंपावत। कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के चम्ठोला से जूनियर हाईस्कूल तक 2.20 किमी सड़क का निमार्ण किया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। ग्रामीण निमार्ण विभाग की ओर से 186.74 करोड़ रुपये से सड़क का निमार्ण किया जाएगा। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी और स्कूली बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क नही होने से लोगों को आज भी पैदल यात्रा करनी पड़ती है। सड़क के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। निर्माण होने के बाद कोट अमोड़, लेक अमोड़ी, चम्ठोला सहित जूनियर हाईस्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।

जिले के कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के चम्ठोला तोक से जूनियर हाईस्कूल तक 2.20 किमी लंबी सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।

प्रमोद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता आरडब्ल्यूडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *