Mon. May 11th, 2026

वन विभाग ने अतिकम्रण का सर्वे किया

रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जे के मामले में वन विभाग ने ड्रोन से क्षेत्र का सर्वे किया। वन क्षेत्र में बने भवनों को बिजली-पानी कनेक्शन देने बाबत जांच के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है। साथ ही कनेक्शन काटने का अनुरोध किया है। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य के नेतृत्व में रामनगर रेंज के पूछड़ी में अतिक्रमण वाले क्षेत्र का ड्रोन से सर्वे किया। पूछडी, बिहारी टप्पर आदि में सर्वेक्षण और मुनादी कराई गई। इसमें लोगों को स्वयं अतिक्रमण खाली करने के निर्देश भूमि के दस्तावेज के साथ डीएफओ ऑफिस बुलाया है। उन लोगों को भी ऑफिस बुलाया है जिन्होंने जमीन बेची है। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य का कहना है कि वन क्षेत्र में बने मकानों में बिजली-पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। इन कनेक्शन की जांच के लिए ऊर्जा निगम व जल संस्थान को पत्र लिखा गया है। जांच कर अवैध होने पर कनेक्शन काटने का अनुरोध किया है। यहां एसडीओ प्रदीप धौलाखंडी, प्रशिक्षु एसडीओ मुदित आर्य, रेंज अधिकारी जेपी डिमरी, वन दरोगा मोहन पांडे, सोनी शर्मा अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed