Mon. Jul 13th, 2026

सीएम धामी की सुक्खू को सलाह, कहा- आत्ममंथन करें, विधायक क्यों जा रहे हैं?

राज्यसभा चुनाव हारने के बाद सियासी संकट में मानी जा रही हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सलाह दी कि उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं? वे क्यों असंतुष्ट हैं। नई दिल्ली में कोर ग्रुप बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई कांग्रेस विधायक अपनी सरकार से असंतुष्ट हैं। कांग्रेस नेतृत्व को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी पांचों सीटें जीतेगी। पार्टी की पूरी तैयारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड में विकास कार्य हुए हैं। हर वर्ग के हितों से जुड़ीं योजनाएं और कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी खूब आगे बढ़ा है। उसी के कारण बड़ी संख्या में लोग भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में जितने आवेदन आए, उन्हें साथ लेकर आए हैं। ये सभी नाम केंद्रीय नेतृत्व सौंप दिए जाएंगे। कांग्रेस ने बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 6000 लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं, बड़े नाम आएंगे तो सभी को पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed