Sat. Sep 5th, 2026

सीएम धामी कल काठगोदाम बस टर्मिनल सहित करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आठ मार्च को हल्द्वानी आएंगे। वह काठगोदाम डिपो में बस टर्मिनल सहित करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे। बुधवार को नगर आयुक्त, सीडीओ सहित कई अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। हल्द्वानी गौलारोखड़ में 1493 लाख की लागत से कार्यालय का भवन बनाया जाएगा। वहीं 493.42 लाख की लागत से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, 2293 लाख रुपये से चालक प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। वहीं काठगोदाम में 6728 लाख की लागत से बस टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके लिए बजट जारी हो गया है। आठ मार्च को मुख्यमंत्री इन योजनाओं के साथ कई करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकापर्ण करेंगे। ये कार्यक्रम काठगोदाम बस डिपो में होगा। बुधवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सीडीओ आलोक कुमार पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, आरटीओ संदीप सैनी सहित कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed