Sun. Jun 14th, 2026

नगर वन में शुरू होगा एटीवी बाइक का रोमांच

रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज स्थित नगर वन में पर्यटक आज से एटीवी बाइक पर घूम सकेंगे। कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक व विधायक बृहस्पतिवार को एटीवी बाइक राइड का शुभारंभ करेंगे। रामनगर वन प्रभाग के कोसी बैराज के पास नगर वन इवनिंग व मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों के लिए सबसे पंसदीदा जगह बना हुआ। अब नगर वन में आने वाले सैलानी और स्थानीय लोग एटीवी बाइक का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां पांच एटीवी बाइक के लिए दो किलोमीटर का ट्रैक बनाया गया है। इसका किराया 200 रुपये प्रति राइड रखा गया है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के नए पर्यटन जोन हाथीडगर का भी कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीसी पात्रो व विधायक दीवान सिंह बिष्ट शुभारंभ करेंगे। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि नए पर्यटन जोन में सुबह व शाम 25-25 जिप्सियां जंगल सफारी के लिए जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *