Fri. Nov 27th, 2026

उमेश जोशी दूसरी बार निर्विरोध बने गवर्निंग काउंसलिंग के चेयरपर्सन

पिथौरागढ़। उमेश चंद्र जोशी दूसरी बार निर्विरोध उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग काउंसलिंग के चेयरपर्सन चुने गए हैं। बीसीसीआई से संबद्ध क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चुनाव में राष्ट्रीय खिलाड़ी उमेश चंद्र जोशी चेयरपर्सन चुने गए। उनके दिशा निर्देशन में वर्ष 2024-25 के लिए दूसरी बार उत्तराखंड टी-20 प्रीमियर लीग (यूपीएल) पुरुष वर्ग और महिला (डब्ल्यूपीएल) टी-20 लीग का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चुनाव में निर्विरोध चयनित होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संरक्षक पीसी वर्मा, अध्यक्ष गिरीश गोयल, सचिव महिम वर्मा, कोषाध्यक्ष मानस मेघवाल, सुरेश सोनियाल सीईओ मोहित डोभाल, दीपक मेहरा, चंपावत सचिव नीरज वर्मा, अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल, पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed