Mon. Nov 23rd, 2026

सीकर में मौसम साफ, तापमान स्थिर:4 से 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री

सीकर में आज सुबह मौसम पूरी तरह साफ है। फिलहाल 4 से 5 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। वहीं रात के तापमान में भी बदलाव नहीं हुआ है।सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में स्थिरता देर रात चली हवा के प्रभाव से रही।जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल 19 से 20 मार्च तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी रह सकती है। फिलहाल आगामी चार से पांच दिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *