Thu. Nov 26th, 2026

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट:सेंसेक्स 460 अंक गिरा, निफ्टी भी 160 अंक लुढ़का

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 15 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 460 अंक की गिरावट के साथ 72,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में भी 160 अंक की गिरावट है, ये 21,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट और 8 में तेजी देखने को मिल रही है।

निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा 1.19% की गिरावट
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा 1.19% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी IT में 0.64 %, निफ्टी ऑटो में 0.45% और निफ्टी बैंक में 0.20% की गिरावट है। जबकि,निफ्टी मीडिया में 0.84% और निफ्टी रियल्टी में 0.81% की तेजी है।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 14 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 73,097 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 148 अंक की बढ़त रही। ये 22,146 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी। स्मॉलकैप इंडेक्स 1,265 अंक की तेजी के साथ 41,907 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं मिडकैप इंडैक्स में 855 अंक की तेजी रही। ये 38,250 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed