Sat. Nov 21st, 2026

लेखांकन एवं मानव संसाधन प्रबंधन की बारीकियां सीखीं

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता केंद्र की ओर से उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लेखांकन एवं मानव संसाधन प्रबंधन की बारीकियां सीखीं। केंद्र के संकाय सदस्य डॉ. विवेक कुमार आर्या और डॉ. शालिनी टम्टा ने प्रतिभागियों को लाभ-हानि खाता और बैलेंस शीट तैयार करने की जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य प्रो. एके जोशी सहित कई विद्यार्थी और प्राध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *