Thu. Jul 16th, 2026

फिल्म श्रीदेव सुमन के पोस्टर का विमोचन

देहरादून रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा कार्यालय में गढ़वाली फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के पोस्टर का विमोचन किया गया। फिल्म 29 मार्च को सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होगी।मंगलवार को महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. राजे नेगी और फिल्म के निर्माता विक्रम सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया। विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि फिल्म बनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को बलिदानी श्रीदेव सुमन की राजशाही के खिलाफ फूंके गए बिगुल और उनकी ओर से किए गए संघर्ष से अवगत कराना है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग श्रीदेव सुमन के मूल गांव जौल सिलोगी, हरिद्वार, देहरादून ऋषिकेश, रानीपोखरी, यमकेश्वर ब्लाॅक में हुई है। 29 मार्च से रोजाना फिल्म का एक शो सुबह 11:30 बजे से ऋषिकेश रामा पैलेस में प्रदर्शित की जाएगी। इस मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता राजेश मालगुडी, अभिनेत्री शिवानी भंडारी, अनुज कंडारी, टीना नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed