Mon. May 11th, 2026

बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तराखंड की बेटी…अब ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किया हासिल

अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को एशिया वन मैग्जीन और ईटी नाउ की ओर से एक आयोजन में प्रतिष्ठित ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सम्मान समारोह विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट योगदानियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रुबीना दिलैक, शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हीरानंदानी जैसे नामी चेहरों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया पर्यावरण समर्पण के लिए जानी जाने वाली आरुषि निशंक ने कहा कि ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed