Mon. May 11th, 2026

काठगोदाम स्टेशन से मुंबई सेंट्रल के लिए 25 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

हल्द्वानी। कुमाऊं के लोगों को मुंबई से जोड़ने के लिए काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होने जा रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से 25 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेश गाड़ी चलाई जाएगी। 24 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए यह ट्रेन संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलेगी। यह गुजरात के सूरत स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, बड़ोदरा स्टेशन, कोटा स्टेशन, भरतपुर स्टेशन होकर, बृहस्पतिवार सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन से होकर दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी। साथ ही वापसी में गाड़ी संख्या 09076 प्रत्येक काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर स्टेशन, रात 8:41 बजे बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए मध्य रात 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद भरतपुर स्टेशन, गंगापुर स्टेशन होते हुए अगले दिन शुक्रवार सुबह 6:40 बजे कोटा स्टेशन, नागड़ा, गोधरा, बड़ोदरा होते हुए दोपहर 4:50 बजे सूरत स्टेशन होते हुए वापी स्टेशन, बोरीवली स्टेशन होते हुए शुक्रवार रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ ने बताया कि यह समर स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से मुबंई के लिए 25 अप्रैल से 27 जून तक चलाई जाएगी। बताया कि ट्रेन मुंबई से काठगोदाम और काठगोदाम से मुंबई तक 10-10 फेरों में चलाई जाएगी। बताया कि इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed