Wed. Nov 18th, 2026

अनमोल को मिस्टर और सृष्टि को मिस एल्युमिनाई का खिताब

स्वामीराम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) में एल्युमिनाई मीट का आयोजन हुआ। जिसमें मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, बायोसाइंस और योगा साइंस के पुरातन छात्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर हुआ। एल्युमिनाई मीट कार्यक्रम में बायोसाइंसेस कॉलेज की हनीशा को मिस र्स्पाकल, योगा साइंस के अनमोल त्यागी को मिस्टर एल्युमिनाई और सृष्टि ठाकुरी को मिस एल्युमिनाई चुना गया।मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि उनकी शिक्षण संस्थाएं रिसर्च के क्षेत्र में भी कई बड़े कार्य कर रही हैं। कुलसचिव डॉ. मुकेश बिजल्वाण ने कहा कि एल्युमिनाई मीट के जरिए छात्रों को नॉलेज शेयरिंग का मौका मिलता है। छात्रों ने सांस्कृतिक आयोजन में सोलो सांग की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मोहित वर्मा, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. अजय दुबे आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *