Wed. Nov 18th, 2026

हल्द्वानी-लोहाघाट मार्ग पर गिरा पेड़, यातायात बाधित

पाटी/चंपावत। हल्द्वानी-लोहाघाट मार्ग पर बुधवार देर शाम को देवीधुरा क्षेत्र में गर्तलेख रेगलबैंड के पास पेड़ गिरने से यातायात थम गया। सूचना पर आपदा विभाग की टीम को पेड़ हटाने के लिए भेज दिया गया है। बताया गया कि जंगलों में आग लगने के कारण पेड़ का तना जलने से पेड़ गिर गया। मार्ग बाधित होने से हल्द्वानी जाने और लोहाघाट की तरफ आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ किसी वाहन पर नहीं गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *