Thu. May 14th, 2026

ककराली गेट पर हुई वाहनों की जांच

टनकपुर (चंपावत)। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीम तत्परता से जुटी हुई है। बुधवार को टीम ने पिथौरागढ़ हाईवे पर ककराली गेट के पास जांच की। सीओ शिवराज सिंह राणा ने जांच कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम गया। बता दें कि पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर से होकर पिथौरागढ़ हाईवे गुजरता है। ककराली गेट के पास स्टेटिक सर्विलांस टीम ने यहां बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की। सीओ ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए नकदी, अवैध शराब आदि सामान के प्रलोभन पर रोक के लिए पैनी निगाह रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed