Mon. May 11th, 2026

क्ले चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रोफेशनल लाॅन टेनिस एकेडमी देहरादून में चल रही 9वीं स्टेट क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के ताैर पर 26-11 मुंबई हमले के हीरो ब्रिगेडियर वीएसएम गोविंद सिंह सिसोदिया (रि.) पहुंचे। उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस टूर्नामेंट में वेल्हम बाॅयज, दून इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड, आर्यन स्कूल और डीपीएस समेत अन्य स्कूलों के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में अंडर 10 में शिवांश रावत, अंडर 12 में रुशील सिंघल, अंडर 14 में आरुष मंगल और अंडर 16 में आरुष आरव विजेता रहे। उधर महिला वर्ग में अंडर-10 में ईशानिया सिंह, अंडर 12 में ईशानिया सिंह, अंडर 14 में दिव्या कुमावत, अंडर 16 दिया सिहर विजेता रही। इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर मोहित गोयल, टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर उत्तरेश्वर, मैच ऑफिशियल नंदिता, जीत और खिलाड़ियों के अभिभावक माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed