Mon. May 11th, 2026

घुनसेरा गांव में डेयरी का शुभारंभ

पिथौरागढ़। नगर से 10 किमी दूर घुनसेरा गांव में दुग्ध संघ ने डेयरी का शुभारंभ कर दिया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को दुग्ध उत्पादन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। बुधवार को जिला स्तरीय फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा भट्ट ने महिला डेयरी का शुभारंभ किया। उन्होंने डेयरी खोलने के लिए दुग्ध संघ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव में डेयरी नहीं होने से महिलाओं को दूध बेचने के लिए पिथौरागढ़ या अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता था।

डेयरी खुलने से महिलाओं को राहत मिलेगी। प्रभारी उपार्जन दुग्ध संघ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि डेयरी में दूध बेचकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और वह दुग्ध संघ की योजनाओं का फायदा भी उठा सकती हैं। इस मौके पर अध्यक्ष चंदा भट्ट, सचिव कमला भट्ट, ग्राम प्रधान अनिता भट्ट सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed