Sun. Nov 29th, 2026

newsadmin

हिमाचल: अगले माह रोहतांग दर्रे की बर्फीली वादियों को निहार सकेंगे सैलानी, बर्फ हटाने का कार्य जारी

समुद्रतल से 13,050 फुट ऊंचे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा के दीदार के लिए…

You may have missed

ग्वालियर 24 जनवरी । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में 25 जनवरी को शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई । राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को (शनिवार) को अवकाश होने की वजह से 24 जनवरी को कलेक्ट्रेट सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में प्रात: 11 बजे यह शपथ दिलाई गई। शासकीय कार्यालयों में शासकीय सेवकों ने अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कलेक्ट्रेट में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार जैन व संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए।