Sat. Nov 28th, 2026

newsadmin

रवीना ने ठुकराया था ‘कुछ कुछ होता है’ का ऑफर:करण जौहर हो गए थे नाराज, बोलीं- छोटे रोल नहीं करना चाहती थी

1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ उन दिनों की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।…

रन चेज के नए किंग बने स्टोइनिस, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ ने चेपॉक में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है।…

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है आईपीएल’, ऑस्ट्रेलिया का यह विश्व विजेता कप्तान भारतीय लीग का कायल हुआ

दुनिया की सबसे पुरानी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में से एक आईपीएल का 17वां सीजन…

लॉरियस अवॉर्ड: जोकोविच रिकॉर्ड पांचवीं बार श्रेष्ठ खिलाड़ी बने, स्पेन की महिला फुटबॉल टीम सर्वश्रेष्ठ टीम बनी

सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच वर्ष के श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए हैं। उन्होंने पांचवीं…

You may have missed

भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणाभाजपा के जिला अध्यक्षों के नाम की बहुप्रतीक्षित सूची के नामों का आना शुरू हो गया है। पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि जिलाध्यक्षों के नाम पहले जिलों में घोषित किए जाएंगे और बाद में राज्य स्तर से सूची जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी दावेदारों को जिलों में बने रहने के लिए कहा गया है ताकि निर्वाचन अधिकारी सही तरीके से नामों की घोषणा कर सकें। इसकी शुरुआत उज्जैन और विदिशा से शुरू हो गई है। भाजपा के उज्जैन जिला चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा ने उज्जैन नगर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष घोषित किया। वहीं, विदिशा जिले के चुनाव अधिकारी राधेश्याम पारिख ने महाराज सिंह दांगी को विदिशा जिला अध्यक्ष घोषित किया है। अब इसी तरह अलग-अलग जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी, जिसके बाद प्रदेश स्तर के सभी 62 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। उज्जैन नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय अग्रवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं। भाजपा संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव 31 दिसंबर तक होने थे। शुरुआत में यह तय किया गया था कि 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे और उसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होगा। हालांकि, दिसंबर महीने में जिलों में रायशुमारी पूरी कर ली गई, लेकिन जिलाध्यक्षों की घोषणा में दिग्गज नेताओं के बीच सहमति न बन पाने के कारण यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। अब अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है।