Sun. Mar 8th, 2026

प्रेमी-प्रेमिका को साथ में देख युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रेमी और प्रेमिका को एक साथ पकड़ लिया। इस दौरान घर वालों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

इस दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही प्रेमिका के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मऊ जिले के कोपागंज के हिकमा गाड़ा निवासी एक युवक(20) का पड़ोस की नाबालिग लड़की से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। शुकवार देर रात युवक प्रेमिका के घर में घुस गया। इसी बीच पेशाब करने उठे प्रेमिका के पिता ने देख लिया और घर के परिजनों को हल्ला करते हुए जगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed