Tue. Jul 21st, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए सोमवार का इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में मजबूती का सीधा असर कीमती धातुओं के भाव पर पड़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और अनिश्चितता के माहौल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में 20 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज सोने का भाव 1.41 लाख के पार बना हुआ है और चांदी की कीमत 2.19 लाख के आसपास है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,41, 450 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,650 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,740 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

औद्योगिक मांग में बढ़त के कारण MCX पर चांदी भाव बढ़कर 2,19,382 रुपये प्रति किलो हो गया। IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,15,474 रुपये किलो पहुंच गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4024.90 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 57.370 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड $90 प्रति बैरल और WTI क्रूड की कीमत 83 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने की आशंका से ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 100.72 के स्तर के आसपास स्थिर है। डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल में उछाल के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.42 से 96.59 पर आ गया है।

विश्लेषकों का मानना है कि जब तक अमेरिका-ईरान तनाव शांत नहीं होता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होती, तब तक सराफा बाजार में सीमित दायरे में तेजी और उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां के चलते निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के अगले कदम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आपूर्ति की स्थिति पर भी बनी हुई है।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने/चांदी का भाव (Gold/Silver Rate Today)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,43,510 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,600, 22 कैरेट का भाव 131,620 और 18 कैरेट का भाव 1,07,740 प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,30,00 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed